Headlines

दीनानगर में महाराजा रणजीत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण:पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह और संगत के सहयोग से हुआ काम, मूर्ति 10 फीट ऊंची की




शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह तथा ‘बाबा श्री चंद सेवा सोसाइटी’ के अध्यक्ष नरिंदर सिंह बाड़ा के विशेष प्रयासों से गुरदासपुर के दीनानगर स्थित शेरे-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह चौक का भव्य सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। संगत के अटूट सहयोग से संपन्न हुए इस प्रोजेक्ट के तहत चौक पर सुशोभित महाराजा रणजीत सिंह जी की प्रतिमा को लगभग 10 फीट ऊंचा किया गया है, जिससे पूरे चौराहे को एक आकर्षक और भव्य लुक मिला है। इस सौंदर्यीकरण परियोजना पर लाखों रुपये की राशि खर्च की गई है। आयोजकों ने बताया कि चौक के चारों ओर विशेष किस्म के नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं और इसके नियमित रखरखाव का भी पुख्ता प्रबंध किया गया है। अधिकारियों व नेताओं ने याद दिलाया कि लंबे संघर्षों और कड़ी मशक्कत के बाद दीनानगर में महान सिख शासक के नाम पर इस ऐतिहासिक चौक का निर्माण संभव हो सका था। “युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य” सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण अवसर पर पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह और सोसाइटी अध्यक्ष नरिंदर सिंह बाड़ा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह पंजाब की आन-बान-शान और महान योद्धाओं के सिरमौर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आने वाली नस्लों को अपने गौरवशाली इतिहास, न्यायप्रिय शासन और महान विरासत से अवगत कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह भव्य चौक युवा पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का प्रेरणा स्रोत बनेगा।” नेताओं ने इस पावन कार्य में तन-मन-धन से योगदान देने वाली समस्त संगत और सहयोगियों का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *