Headlines

टीकमगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, 0.6 इंच औसत बारिश:बल्देवगढ़ में 2 इंच पानी गिरा, सुजारा बांध के गेट बंद; आज तेज बारिश की संभावना




टीकमगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 0.6 इंच बारिश दर्ज की गई। बल्देवगढ़ में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश की संभावना जताई है। बल्देवगढ़ में 2 इंच, पलेरा में 1 इंच बारिश पिछले 24 घंटे में बल्देवगढ़ तहसील में 51 मिमी यानी करीब 2 इंच बारिश हुई। पलेरा में करीब 1 इंच, जबकि जतारा और टीकमगढ़ में करीब आधा-आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में अब तक औसत 36.2 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य औसत बारिश 40 इंच है। इस हिसाब से अभी करीब 3.8 इंच बारिश की जरूरत है। पिछले साल इसी तारीख तक जिले में 52.6 इंच औसत बारिश हो चुकी थी। तापमान 3 डिग्री बढ़ा, अब फिर छाए बादल पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री था, जो गुरुवार को बढ़कर 34.5 डिग्री पहुंच गया। रात का तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और उमस बढ़ गई है। बारिश रुकने के बाद बान सुजारा बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बांध की कुल भराव क्षमता 316.50 मीटर है, जबकि अभी जलस्तर 316.40 मीटर है। यानी बांध 98.13% भर चुका है। धसान नदी से 80 घन मीटर प्रति सेकंड आवक बांध में धसान नदी से 80 घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी की आवक हो रही है। बांध प्रबंधन के अनुसार यदि फिर तेज बारिश का दौर शुरू होता है और पानी की आवक बढ़ती है तो गेट दोबारा खोलने पड़ सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *