Headlines

बरवाला CIA ने अरेस्ट की महिला नशा तस्कर:संदिग्ध अवस्था में घूम रही, तलाशी में हेरोइन बरामद, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क




हिसार पुलिस द्वारा नशे की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए बरवाला की टीम ने वार्ड नंबर-14 में कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 10 ग्राम हेरोइनसहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की निवासी वार्ड नंबर-14 बरवाला के रूप में हुई है। सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई प्रदीप ने बताया कि एएसआई सूरजमल पुलिस टीम के साथ अग्रोहा रोड स्थित शराब ठेके के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला नशीला पदार्थ लेकर आने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों की मदद से संदिग्ध महिला को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना बरवाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। नशे के कारोबार में शामिल लोगों को नहीं बख्शेंगे : एसपी पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सप्लाई में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने नशा तस्करों से नशे का कारोबार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि आसपास नशे की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *