Headlines

रोडवेज बस की टक्कर से राजस्थान के युवक की मौत:लोहारू में भेड़ चराकर घर लौट रहा, दो महीने पहले आया, ड्राइवर पर FIR




भिवानी जिले के लोहारू थाना क्षेत्र में पिलानी रोड पर एक सड़क हादसे में भेड़ चरा रहे एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे में एक भेड़ भी मारी गई। मृतक की पहचान राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव जयरामसर निवासी ताराचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई भागीरथ की शिकायत पर अज्ञात हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो महीने पहले ही राजस्थान से हरियाणा आया पुलिस को दी शिकायत में भागीरथ ने बताया कि ताराचंद उसका छोटा भाई था और वह अविवाहित था। ताराचंद करीब दो महीने पहले हरियाणा में भेड़ चराने आया था और लोहारू इलाके में भेड़ों का झुंड चराता था। शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे ताराचंद भेड़ों के झुंड को लेकर लोहारू से गांव ढाणी श्यामा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पिलानी रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने ताराचंद को टक्कर मार दी। इस हादसे में ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही एक भेड़ की भी मौत हो गई। शिकायतकर्ता बस का नंबर नहीं देख पाया। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच की हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में तथा एक भेड़ मृत मिली। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को सूचना देकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। उस समय घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए लोहारू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृत भेड़ को पशु अस्पताल लोहारू में रखवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 106(1)/281 बीएनएस के तहत अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *