Headlines

रायपुर में भगवान विश्वकर्मा की निकली भव्य शोभायात्रा:झांकियों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, शहर के प्रमुख चौक से गुजरी शोभायात्रा




रायपुर में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बढ़ईपारा स्थित धर्मशाला से शुरू होकर अग्रसेन चौक, आमापारा, आजाद चौक और तात्यापारा चौक से होते हुए वापस दुलार धर्मशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समाज के कई पदाधिकारी और वरिष्ठजन हुए शामिल समाज अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, भाईचारे और कर्म के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना आयोजन का उद्देश्य है। शोभायात्रा में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, समाज संरक्षक एवं लौह शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित समाज के कई पदाधिकारी और वरिष्ठजन शामिल हुए। शोभायात्रा में अश्वनी विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सूरज शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, शंकर शर्मा, राहुल शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, विनय शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, आकाश शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा और डॉ. पंकज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। समापन पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *