![]()
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए लगातार तकनीकी बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। धनबाद रेल मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर और सीनियर जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर में इंटरलॉकिंग का काम आने वाले दिनों में किया जाएगा। इस काम के चलते 19 सितंबर से 22 सितंबर तक इस रूट से गुजरने वाली मुख्य रूप से 4 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 68085 (टाटा-बरकाकाना मेमू) 19 से 22 सितंबर तक और 68085 (बरकाकाना-टाटा मेमू) 20 से 23 सितंबर तक प्रभावित रहेगी। भारतीय रेलवे ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे बदले हुए रूट के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें। वहीं, अमृतसर-जालंधर रेलखंड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भी दो ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इनमें 18102 (जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस) 7 अक्टूबर को पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट के बजाय दिना नागर-गुरदासपुर-धारीवाल-बटाला-अमृतसर-ब्यास-जालंधर सिटी होकर चलेगी। इसी तरह, 18309 (संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) 6 और 8 अक्टूबर को जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट के बजाय जालंधर सिटी-ब्यास-अमृतसर-बटाला-धारीवाल-गुरदासपुर-दिना नागर होकर गुजरेगी।
Source link
चक्रधरपुर में इंटरलॉकिंग काम से ट्रेनें प्रभावित:19 से 23 सितंबर तक 4 ट्रेनों का बदला परिचालन, दो बदले रूट से चलेंगी
