Headlines

अंबिकापुर का सट्टा सरगना गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट मामले में कार्रवाई:ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का सिंडिकेट चलाता है आरोपी, लंबे समय से था फरार




सरगुजा में लंबे समय से सट्टा का कारोबार संचालित करने वाले सरगना दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बार उसके खिलाफ म्यूल अकाउंट के मामले में कार्रवाई की गई है। पूर्व में दीप सिन्हा सट्टा संचालन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जानकारी के मुताबिक, दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिन्हा लंबे समय से सरगुजा सहित अन्य जिलों में सट्टा का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने उसे सट्टा गिरोह पर कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया था। वह कई माह तक जेल में रहा। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। म्यूल अकाउंट संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस ने दीप सिन्हा पर जांच कड़ी की और सट्टा पर कार्रवाई के दौरान पकड़े गए बैंक पासबुक एवं एटीएम की जांच की और खातेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाया गया था। जांच में पाया गया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाताधारक सूरज यादव निवासी सत्तीपारा अंबिकापुर के नाम से संचालित हो रहा था। उक्त खाता, फर्जी सिम कार्ड फर्जीवाड़े के जरिए प्राप्त किए गया था। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। मामले में पूर्व में आरोपी सूरज यादव, मुकेश त्रिपाठी एवं अमित मिश्रा उर्फ पहलू को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने आम लोगों को निजी कार्य का झांसा देकर छलपूर्वक उनके बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम कार्ड प्राप्त किए और कमीशन पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी व वित्तीय धोखाधड़ी के लिए उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस ने दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिन्हा (32 वर्ष)​ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पूर्व मे ंदर्ज धारा 419, 420 एवं 238, 61(2), 111 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *