Headlines

टोंक में 22.350 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार:अवैध गांजा दो अलग-अलग ​गाड़ियों से बरामद किया; दो कारें जब्त




टोंक डीएसटी टीम और मेहन्दवास थाना पुलिस ने नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे करीब 11 लाख रुपए का गांजा पकड़ा है। टीम ने दो आरोपियों को भी मौके से पकड़ा है। उनके पास से 22.350 किलो गांजा जब्त किया है। यह अवैध गांजा दो अलग-अलग वाहनों से बरामद किया है। इस अवैध मादक पदार्थ गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपए है। पुलिस ने दो आरोपी लालाराम गुर्जर और मुकेश महावर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ परिवहन में काम ली जा रही दो कार भी जब्त की है। यह पूरी कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में रतनलाल भार्गव और टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसिंह यादव और डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस थाना मेहन्दवास की विशेष टीम और जिला डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया टीम ने मारूति सुजुकी फोक्स कार से दो कट्टो में गांजा 20.720 किलो ग्राम व चालक लालाराम पुत्र कंवरपाल गुर्जर (38) निवासी सोहेला थाना बरोनी जिला टोंक को पकड़ा है। इसी तरह दूसरे वाहन मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर वीडीआई में से एक कट्टे में कुल गांजा शुद्ध वजन 1.630 किलो ग्राम और चालक मुकेश महावर पुत्र बद्रीलाल कोली (42) निवासी कबीर भवन, सुभाष नगर टोंक पुलिस थाना पुरानी टोंक को पकड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *