![]()
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को शनिवार को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के गेट के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर अटैक किया था। जब भगवंत मान किसान मेले के लिए पीएयू पहुंचे, तब बिट्टू पीएयू गेट पर मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान, बिट्टू ने मुख्यमंत्री के काफिले की ओर शराब की बोतल लहराते हुए कहा कि वह मान को “बोतल लौटा रहे हैं”। उन्होंने दोनों चीजें फेंकते हुए चिल्लाते हुए कहा- भगवंत मान अपनी शराब का आनंद लो और अरविंद केजरीवाल को “दिल्ली से पंजाब को लूटने” दें। हिरासत में लिए जाने के बाद रवनीत बिट्टू के एक्स हेंडल से पोस्ट किया गया- लोगों की आवाज को हिरासत और पर्चे से दबाया नहीं जा सकता। आज पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है, लेकिन हमारा हौसला बुलंद है। बता दें कि एक दिन पहले BJP की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला हो गया। बिट्टू शुक्रवार (18 सितंबर) को अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बिट्टू बोले- मेरे पर फेंके अंडे-टमाटर वापस किए रवनीत बिट्टू ने एक दिन पहले बटाला के पास अपने काफिले पर फेंके गए अंडे और टमाटर विरोध प्रदर्शन के दौरान वापस करने की बात कही। बिट्टू ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमला हुआ और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। जो आप ने ही करवाया था। बोले- AAP विरोध करेगी तो भाजपा भी जवाब देगी बिट्टू ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं, रैलियों और यात्राओं का विरोध करेंगे तो भाजपा कार्यकर्ता भी पंजाब सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब से जुड़े मुद्दे लगातार उठाती रहेगी। CM के कार्यक्रमों के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी बिट्टू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भाजपा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पंजाब सरकार पर पुलिस कार्रवाई के जरिए राजनीतिक विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के बाद पंजाब पुलिस ने रवनीत सिंह बिट्टू को हिरासत में ले लिया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Source link
लुधियाना में CM मान के काफिले पर हमला:पूर्व मंत्री बिट्टू ने फेंके अंडे-टमाटर, पुलिस ने हिरासत में लिया
