![]()
हिमाचल प्रदेश के कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत नाहरी ने समाज के बेहद कमजोर और जरूरतमंद तबके का सहारा बनने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। पंचायत ने ‘अन्न सहयोग योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत क्षेत्र के 15 सबसे जरूरतमंद परिवारों को आगामी 6 महीनों तक हर महीने मुफ्त राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी। पंचायत का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से असहाय परिवारों को सम्मानजनक तरीके से खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत चयनित प्रत्येक परिवार को हर महीने राशन किट दी जाएगी। इसमें 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 लीटर खाद्य तेल और 1 किलो नमक शामिल होगा। यह सहायता सामग्री हर महीने नियमित रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। इन परिवारों को दी जाएगी प्राथमिकता पारदर्शी प्रक्रिया और रिकॉर्ड प्रबंधन लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से उनकी आर्थिक स्थिति और वास्तविक जरूरतों के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर जांच के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी और राशन वितरण का पूरा लिखित रिकॉर्ड भी रखा जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। निजी या राजनीतिक लाभ से परे है यह पहल: प्रधान ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान मनविंदर तंवर ने बताया कि इस योजना का किसी राजनीतिक दल, चुनावी लाभ, निजी प्रचार या व्यक्तिगत पहचान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसका एकमात्र उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की रसोई तक मदद पहुंचाना है। \
Source link
सोलन-नाहरी पंचायत देगी जरूरतमंद को 6 माह तक राशन:15 परिवारों को हर माह आटा, चावल, दाल, तेल और नमक की किट मिलेगी
