Headlines

इंटरनेशनल बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट में खिलाड़ियों ने दिखाए पंच:रोहतक में नेशनल स्तर की हुई 7 बाउट, रोमांच देखने उमड़े शहरवासी




रोहतक में इंटरनेशनल बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट सीरीज-1 के तहत ओपन बॉक्सिंग चैंपियनिशप का आयोजन मानसरोवर पार्क में किया गया, जिसमें देशभर से नेशनल स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। खिलाड़ियों के बीच चले पंचों ने दर्शकों के अंदर रोमांच पैदा किया। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी ओमबीर हुड्डा ने बताया कि 7 बाउट के लिए देशभर से ट्रायल के बाद 14 नेशनल स्तर के खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनके बीच फाइनल मुकाबला करवाया गया। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया गया, ताकि खिलाड़ी आगे ओर मेहनत करके देश के लिए भी मेडल जीत सके। इन आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले
चैंपियनशिप के दौरान 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु डबास व विशेष, 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन कुंडू व सागर जाखड़, 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में वंशज व अक्षय, 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में अमन व प्रियांशु, 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कुंडू व नीरज, 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल व अनित, 85-90 किलोग्राम भार वर्ग में संजीत व सतेंद्र के बीच मुकाबला हुआ। हरियाणवी डांस ने दर्शकों के बीच बांधा समा
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कलाकारों ने हरियाणवी डांस की प्रस्तुति दी। बॉक्सिंग रिंग में कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत हरियाणवी संस्कृति को जिंदा रखते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शक भी कलाकारों के साथ झूमने पर विवश हो गए। युवाओं तक खेल को पहुंचाना उद्देश्य
ओमबीर हुड्डा ने बताया कि इवेंट को करवाने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि युवाओं तक खेल को कैसे पहुंचाया जाए। युवा आज सोशल मीडिया व अन्य कारणों के चलते नशे की तरफ बढ़ रहा है, जिससे बचाने के लिए इस प्रकार की इवेंट करवाने की जरूरत है। ताकि युवा खेलों की तरफ आगे बढ़े। युवाओं की एनर्जी को सही दिशा में लगाने के लिए किया प्रेरित
ओमबीर हुड्डा ने बताया कि बॉक्सिंग ब्लास्ट नाइट के माध्यम से युवाओं को उनकी एनर्जी सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आज युवा अपने रास्ते से भटक रहा है, जिसे सही दिशा की जरूरत है। युवाओं को कैरियर के रूप में खेल को अपनाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *