Headlines

मोहाली में स्टोन क्रशर पर कर्मचारियों से मारपीट:गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला, 2 गिरफ्तार; 7-8 अज्ञात पर केस




मोहाली जिले के हंडेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हुमायूंपुर तसिंबली गांव स्थित ‘श्री कृष्णा स्टोन क्रशर’ पर कार्यरत दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। बेवजह गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों की बेदर्मी से पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रघुनंदन कुमार (पुत्र सुरेश ठाकुर), जो स्टोन क्रशर परिसर में ही अपने साले राकेश कुमार के साथ रहकर काम करते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में पूरी आपबीती सुनाई। रघुनंदन के अनुसार, बीते 16 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह और उनका साला राकेश क्रशर पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग परिसर में घुसे और बिना किसी उकसावे के उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर की मारपीट, चीख-पुकार सुनकर भागे आरोपी जब रघुनंदन और राकेश ने अभद्र भाषा का विरोध किया, तो हमलावर आपा खो बैठे और उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों की जमकर पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग और अन्य कर्मचारी मौके की ओर दौड़ पड़े, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। 2 गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी घटना के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों ने खून से लथपथ घायल रघुनंदन और राकेश को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ितों ने हंडेसरा थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर संजय कुमार, कन्हैया साहनी, संजय कुमार के बेटे व भतीजे और 7-8 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी संजय कुमार और कन्हैया साहनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *