Headlines

SDPO आवास परिसर से जहरीले भारतीय नाग का रेस्क्यू:चूहा खाने के लिए घुसा था, महेशपुर में वन विभाग ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा




पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में एसडीपीओ विजय कुमार के आवास परिसर से एक जहरीले भारतीय नाग (स्पेक्टेकल्ड कोबरा) को रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। शनिवार को एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास के पीछे बने पुराने रिकॉर्ड रूम में यह जहरीला नाग देखा गया। सांप को देखकर आवास में मौजूद सरकारी कर्मचारी सतर्क हो गए। इसकी खबर आसपास फैल गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सर्पमित्र ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग से जुड़े सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड रूम की जांच की और जहरीले नाग को देखा। काफी कोशिश के बाद सर्पमित्र ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से परिसर में मौजूद सभी लोगों ने राहत महसूस की। आसपास के लोगों ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में कोबरा सांप, जो काफी जहरीला होता है, उसे देखा गया था। शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाता है: सर्पमित्र सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख ने बताया कि यह सांप बहुत जहरीला होता है। अक्सर बरसात के मौसम में यह शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाता है। अगर कोई व्यक्ति अनजाने में इसके करीब पहुंच जाए, तो यह काट सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सांप काटने पर घबराना नहीं चाहिए। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए और झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। अशरफुल शेख ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले विज्ञान केंद्र से भी इसी तरह के एक कोबरा को रेस्क्यू किया गया था। उन्होंने बताया कि यह सांप अभी व्यस्क है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *