![]()
पंचकूला में पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 निवासी सम्राट सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने रिमांड पर लिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-2 को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 निवासी सम्राट सिंह (23) अवैध हथियार रखता है। वह सेक्टर-15 की बूथ मार्केट के पास खाली मैदान में किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलने पर इंचार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मिला देसी कट्टा तलाशी में आरोपी की जेब से एक देसी कट्टा मिला। आरोपी से हथियार का लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस मामले में थाना सेक्टर-14 पंचकूला में आरोपी सम्राट सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार के स्रोत, सप्लायर नेटवर्क, अन्य आरोपियों और हथियारों की बरामदगी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Source link
पंचकूला में देसी कट्टे समेत युवक गिरफ्तार:साथी का इंतजार कर रहा था, कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा
