Headlines

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल:आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट, सक्ती में 35°C पहुंचा तापमान




छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। राजधानी रायपुर में भी आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। महुदा गांव में शाम को सभी बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला। बारिश से बचने के लिए सभी झोपड़ी में चले गए, जहां वे बिजली की चपेट में आ गए। 22 सितंबर से बढ़ सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 21 सितंबर को अवदाब और 22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदल सकता है। इसके चलते 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बिजली और तेज हवा से बचने की सलाह बारिश के साथ बिजली गिरने और अचानक तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले स्थानों पर रहने और पेड़ या कमजोर संरचनाओं के पास जाने से बचने की सलाह है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *