![]()
शिवपुरी जिले के मिनी वृंदावन कहे जाने वाले कोलारस में शनिवार रात राधाष्टमी के मौके पर पारंपरिक चल समारोह निकाला गया। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शहनाई, बैंड और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल समारोह में शामिल हुए। भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों को विमान में रखकर पूरे शहर में घुमाया गया। चल समारोह शनिवार शाम करीब 6 बजे गोपाल जी मंदिर से शुरू हुआ। यहां पूजा के बाद भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों को विमान में रखा गया। इसके बाद चल समारोह कोलारस बस्ती, रामेश्वरम धाम, जगतपुर तिराहा, एबी रोड, एप्रोच रोड और सदर बाजार से होकर गुजरा। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। बैंड, शहनाई और डीजे की धुन पर युवा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते दिखे। राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान और ठंडे पेय की व्यवस्था भी की गई थी।
एक महीने पहले से शुरू होती हैं तैयारियां
करीब छह घंटे तक शहर में घूमने के बाद चल समारोह रात करीब 12 बजे वापस गोपाल जी मंदिर पहुंचा। यहां रात में भगवान राधा-कृष्ण की पूजा और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया और कार्यक्रम खत्म हुआ। कोलारस में राधाष्टमी का त्योहार मनाने की परंपरा कई साल पुरानी है। हर साल इस आयोजन की तैयारियां समिति करीब एक महीने पहले से शुरू कर देती है। राधाष्टमी पर मंदिरों के साथ-साथ पूरे रास्ते को फूलों और सुंदर लाइटिंग से सजाया जाता है। इसी वजह से राधाष्टमी के दौरान कोलारस में ब्रज जैसा भक्तिमय माहौल दिखता है और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।
Source link
कोलारस में राधाष्टमी पर चल समारोह निकला:मिनी वृंदावन में आधी रात तक चला, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
