Headlines

हरियाणा के किसानों के लिए राहत:'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल फिर खुला; 21 से 27 सिंतबर तक होंगे खरीफ फसल रजिस्ट्रेशन




हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन 2026 की फसलों का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए किसानों को एक और बड़ा मौका दिया है। प्रदेश सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। जो किसान किसी कारणवश अपनी खरीफ फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे, वे अब 21 से 27 सितंबर 2026 तक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हरियाणा में इस खरीफ सीजन के दौरान धान का कुल रकबा लगभग 30 लाख से 32 लाख एकड़ (करीब 12 से 14 लाख हेक्टेयर) अनुमानित है। वहीं इस बार धान का उत्पादन 55 से 60 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान जताया जा रहा है। प्रदेश के दक्षिणी व शुष्क इलाकों (रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी आदि) में बाजरे का रकबा लगभग 10 लाख से 12 लाख एकड़ (करीब 4.5 से 5 लाख हेक्टेयर) है। चालू सीजन में बाजरे का कुल उत्पादन लगभग 10 से 12 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। अब जानिए, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से क्या फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *