![]()
पंजाब सरकार के NRI अफेयर्स डिपार्टमेंट 23 सितंबर को अमृतसर में ‘NRI मीट’ आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य नान-रेसिडेंट पंजाबियों की समस्याओं का तुरंत और प्रभावी समाधान करना है। यह जानकारी तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर राहुल ने दी।
यह आयोजन सुबह 10 बजे अमृतसर के होटल ली मेरिडियन में होगा, जो श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने स्थित है। इस मीट में अमृतसर, तरनतारन और आसपास के अन्य जिलों के NRI शामिल होंगे। समस्याएं सुनकर करेंगे हल करने का प्रयास इस आयोजन के दौरान NRI अफेयर्स डिपार्टमेंट और अन्य कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वे इसमें शामिल होने वाले लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे और उनके जल्द समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। NRI मीट का मुख्य उद्देश्य विदेश में रहने वाले पंजाबियों को एक मंच प्रदान करना है।
इस मंच के जरिए NRI सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रख सकेंगे और उनका तुरंत समाधान करवा सकेंगे। उन्होंने जिले के NRIs को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
Source link
NRIs की समस्याओं को लेकर सरकार करेगी मीट:23 सितंबर को अमृतसर में होगा आयोजन, DC राहुल ने दी जानकारी
