Headlines

पलवल में ठेकेदार के बंद मकान में चोरी:अलमारी से 2 लाख रुपए ले गए, खाटूश्याम दर्शन के लिए गया था परिवार




पलवल जिले के असावटी गांव में एक ठेकेदार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक खाटूश्याम दर्शन के लिए गए हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि असावटी गांव के सतबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। सतबीर ठेकेदारी का काम करते हैं और घर में अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को वह जयपुर, राजस्थान स्थित खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने गए थे। मकान की खिड़की टूटी हुई मिली 18 सितंबर की शाम को जब वह घर लौटे, तो देखा कि मकान की खिड़की टूटी हुई थी। मुख्य दरवाजे के ताले के कुंदे भी उखड़े हुए थे। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखे 2 लाख रुपए गायब थे। सतबीर ने तुरंत इसकी जानकारी गदपुरी थाना पुलिस को दी। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ठेकेदार सतबीर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वे चोरों की तलाश में जुटे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *