![]()
पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूरे साल चलाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में तरनतारन जिले में दो भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। पहला ड्रोन शो रविवार, 20 सितंबर को श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल (तरनतारन) में होगा, जबकि दूसरा शो सोमवार, 21 सितंबर को स्कूल ऑफ एमिनेंस (पट्टी) में आयोजित किया जाएगा। 500 ड्रोन के जरिए दिखेगा डिजिटल शो डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि दोनों स्थानों पर कार्यक्रम शाम 6:30 बजे गुरबानी कीर्तन के साथ शुरू होंगे। इसके बाद रात 8:00 बजे मुख्य आकर्षण के रूप में ड्रोन शो दिखाया जाएगा। इस शो के दौरान एक साथ 500 ड्रोन आसमान में उड़ेंगे, जो श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उच्च विचारों और शिक्षाओं को डिजिटल माध्यम से आसमान में प्रस्तुत करेंगे। चाय-पानी और बैठने का किया गया प्रबंध डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए स्थल पर बैठने और चाय-पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवारों के साथ आकर इस अलौकिक और आकर्षक नजारे के साक्षी बनें।
Source link
तरनतारन में गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व:आज और कल 500 ड्रोन से दिखेगा अनोखा नजारा, शाम 6:30 बजे से कार्यक्रम शुरू
