![]()
कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल में वीडियो भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी अपने समर्थकों और कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों के साथ दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने विधायक की मौजूदगी का विरोध किया। इस पर विधायक सावित्री मंडावी और युवाओं के बीच बहस हुई। वीडियो में विधायक यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है, इसलिए वह उसके चुनाव में शामिल हुई हैं और उन्हें अपने बेटे के लिए वोट मांगने का अधिकार है। बाहरी लोगों को बुलाने का आरोप विवाद के दौरान बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप हुए। वीडियो में विधायक की ओर से आरोप लगाया गया कि अंबिकापुर, बिहार और अन्य जगहों से लोग वाहनों में आकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं और वोटिंग करवा रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक के पीए बिहारी राम कोर्राम भी दिखाई दे रहे हैं। बतादें कि अमन मांडवी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं और विधायक सावित्री मांडवी बेटे हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने सवाल उठाए दुर्गुकोंदल के वन विभाग रेस्ट हाउस का वीडियो वायरल होने के बाद युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने सवाल उठाए हैं। प्रत्याशियों ने मतदान को प्रभावित करने, बाहरी लोगों को बुलाने और पैसे के इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं। वहीं, विधायक के पीए बिहारी राम कोर्राम पर अमन मांडवी के पक्ष में वोट डलवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव में प्रत्याशियों और मतदाताओं की भूमिका तय होती है। ऐसे में बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। वीडियो सामने आने के बाद युवा कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी हरीश रावटे मौके पर पहुंचे। उन्होंने मतदान प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। रावटे का आरोप है कि रेस्ट हाउस में मौजूद कुछ लोग प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डलवा रहे थे। उन्होंने दबाव बनाने और पैसे के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- वोट मांगने का अधिकार वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि विधायक सावित्री मांडवी को अपने बेटे के लिए वोट मांगने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है। फिलहाल प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Source link
कांकेर में युवा-कांग्रेस चुनाव पर विवाद,VIDEO:दूसरे प्रत्याशी का विधायक पर अपने पक्ष में वोटिंग का आरोप, सावित्री मंडावी बोलीं-बेटे के लिए मैदान में हूं
