![]()
लुधियाना में नए मकान की खुशी में चल रही पार्टी के दौरान फायरिंग कर दी गई। ये फायरिंग जमीन विवाद की रंजिश में की गई। करीब 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने क्रेन से पहले दीवार तोड़ी और फिर पार्टी कर रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी भी गोलियों से छलनी हो गई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर 4 नामजद आरोपियों समेत करीब 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस को मौके से 18 खोल मिले हैं। घटना गांव कुलियेवाल में सामने आई। डेयरी फार्म में पार्टी कर रहे थे
पीड़ित अंकुश चोपड़ा उर्फ शालू ने बताया कि 19 सितंबर की रात वे अपने दोस्त के नए मकान बनने की खुशी में राजू डेयरी फार्म में पार्टी कर रहे थे। रात करीब 12 बजे बाहर सड़क पर जोरदार धमाके की आवाज आई। जब वे दीवार गिरने की वजह देखने बाहर पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां देते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अंकुश चोपड़ा की बाईं आंख के ऊपर छर्रे लगे, जबकि उसका दोस्त राजदीप सिंह भी घायल हो गया। फायरिंग के बीच पार्टी का सामान लेकर लौट रहे हाकू दीन की सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। जान का खतरा, मोहाली रेफर
घायलों को तुरंत पहले सीएमसी अस्पताल लुधियाना ले जाया गया, लेकिन हमलावर पक्ष से जान का खतरा महसूस होने पर परिजन उन्हें मोहाली (SAS नगर) के सुहाना अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार ये फायरिंग जमीन के विवाद को लेकर करवाई गई है। हमलावरों के पास 15-20 हमलावरों के पास राइफल, पिस्टल, तलवारें, दातर और डंडे थे। हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सुखविंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, गुरजीत सिंह और करीब 12 अन्य अज्ञात पर BNS की धारा 109, 115(2), 351(2), 324(4), 191(3), 190 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चौकी ताजपुर के एएसआई देविंदर पाल ने मोहाली के सुहाना अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए।
Source link
लुधियाना में नए घर की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग:2 युवकों को लगी गोलियां, पहले क्रेन से तोड़ी मकान की दीवार
