Headlines

धनबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान, 4 घर जमींदोज:दो लोग जमीन में धंसे, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला; सामान भी जमीन में समाया




धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में तेज आवाज के साथ अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैल गई। भू-धंसान की चपेट में करीब चार घर आ गए। बताया जा रहा है कि दो घरों के परिवार के सदस्य भी घर के साथ जमीन में धंस गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। भू-धंसान इतना जोरदार था कि दोनों घरों में रखा सामान भी जमीन के अंदर समा गया। अचानक हुई इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… प्रभावित इलाके में आने-जाने पर रोक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को अचानक तेज आवाज हुई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इसकी चपेट में आसपास स्थित घर भी आ गए। घरों में मौजूद लोगों को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने प्रभावित इलाके को घेर दिया और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को भू-धंसान वाले स्थान से दूर रहने को कहा गया है। हादसे के कारण प्रभावित परिवारों के सामने तत्काल रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। स्थायी समाधान की मांग फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। भू-धंसान किस वजह से हुआ, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी भू-धंसान की घटनाएं होती रही हैं, जिससे लोगों के बीच लगातार डर बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ भू-धंसान की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। प्रभावित क्षेत्र की स्थिति और भू-धंसान के कारणों की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन की टीम घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *