Headlines

बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाया; बोले मायके वाले:14 माह पहले हुई थी शादी, पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश




पलामू जिले के रजवाडीह गांव में 25 साल की महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मिथिलेश साव की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीषा की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी। उसका दो माह का एक छोटा बच्चा भी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के समय मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीषा देवी की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही मनीषा के मायके पक्ष के लोग लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पुरानी पतरा गांव के निवासी हैं। वे बेटी की ससुराल रजवाडीह पहुंचे। जहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि मनीषा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। ससुराल वाले इसे आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *