पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दोस्त अमनदीप सिंह ऊर्फ बिल्ला सिद्धू घुम्मन ने उनकी मुंह बोली बहन एवं धुरंधर फेम सिंगर अफसाना खान को घेरा। उन्होंने कहा अफसाना खान उन लोगों के साथ कोलैब कर रही, जो मूसेवाला के विरोधी रहे हैं। पैसे और शोहरत के लिए भाई क
.
उन्होंने कहा कि अफसाना ने पैसे और शोहरत के लिए सिद्धू को भुला दिया। सिद्धू ने अफसाना को पहचान और मुकाम दिलाने में मदद की थी। सिद्धू को दबाने की साजिशें चल रही हैं, लेकिन वह कभी नहीं दबेगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा लोगों के दिलों पर राज करता था और आगे भी करता रहेगा।
इस पर सिंगर अफसाना खान के पीए ने कहा कि अभी इस पर पक्ष नहीं दे पाएंगे। जल्द ही इस पर बात करेंगे।

अब विस्तार से पढ़िए बिल्ला ने क्या कहा…
- अफसाना खान सिद्धू को भूल गई: बिल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो डालकर कहा कि हम सच्ची बात छाती ठोक के कहते हैं। हम उस इंसान के साथ रहे हैं जो हमेशा सच बोला और किसी के आगे झुका नहीं। अब दुख हो रहा कि खुद को मुंहबोली बहन बताने वाली अफसाना खान सिद्धू को भूल गई। सिद्धू की उंगली पकड़कर अफसाना खान कहां तक पहुंच गई।
- सगी बहन जैसा रिश्ता नहीं निभाया: उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की कहावत सच है कि जहां सगी बहन विलाप कर लेगी, वहां मौसी की लड़की नहीं कर सकती। वो बात उसने सच कर दी। कहती थी वह सिद्धू की बहन हूं। सिद्धू से राखियां बांधती थी। तब जीरो वाले ग्राउंड पर थी। आज ऊपर पहुंच गई तो सिद्धू को भूल गई। कहावत है ना कुतिया चोरों से मिल गई। ये सुना था, पर आज सच हो गया।
- विरोधियों से कोलैब कर रही अफसाना: बिल्ला ने कहा कि अफसाना ने उन लोगों के साथ कोलैब किया, जिन्होंने सिद्धू को हर समय उसकी पीठ पीछे बुरा ही बोला है। सिद्धू सच में बहुत भोला था। उसे अफसाना की परख नहीं हुई कि ये आगे जाकर क्या करेगी। सिर्फ पैसे और शोहरत के पीछे डोल रही है। उस इंसान (सिद्धू मूसेवाला) के तो तुझे पैर धो धो कर पीने चाहिए, जिसने उसे नाम दिया था, लेकिन वह उनके साथ कोलैब करती है, जिन्होंने उसे हमेशा बुरा बोला।
- बादल गांव की गलियों में घूमती थीं: उन्होंने कहा कि उन्हें उन भाइयों से कोई जलन नहीं। उनसे कोई लेना देना नहीं, लेकिन गुस्सा खान पर है। बादल गांव की गलियों में रुलती फिरती थी। वहां से उठाकर कहां पहुंचा दिया, लेकिन एक बार भी नहीं सोचा कि वह किसके साथ कोलैब कर रही है।
- अफसाना पैसा कमा लोगी, इज्जत नहीं: बिल्ला ने कहा कि उन्होंने कभी तलवे नहीं चाटे। आज भी सिद्धू के साथ हैं। यहां से पता चलता है कि खानदान क्या होता है। खानदानी लोग कभी इंटरनेट से डाउनलोड नहीं होते। ये खून के अंदर होती है। अगर थोड़ी बहुत भी गैरत है ना तो चुल्लू भर पानी में डूब मर। पैसा कमा लेगी पर इज्जत नहीं।
- सिद्धू को दबाने की साजिशें चल रहीं: उन्होंने कहा कि उसकी खटिया खड़ी करके रखेंगे। जाट्टों के बेटे हैं। सिद्धू हमेशा जिंदाबाद है जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। सिद्धू के होलोग्राम शो से पहले ये सब क्यों हो रहा है।सिद्धू को दबाने की साजिशें चल रही हैं। लेकिन वो नहीं दबता ना दबेगा। जितना जोर लगाना है लगा लो। उसकी उंगली खड़ी थी, खड़ी रहेगी। वो लोगों के दिलों पर राज करता था किया है और करता रहेगा।

कौन हैं अफसाना खान, 5 पॉइंट में जानिए
- 1994 में जन्म, सिंगर से शादी की: अफसाना खान का जन्म 12 जून 1994 को मुक्तसर के बादल गांव में हुआ। वह संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई खुदा बख्श भी सिंगर हैं, जो इंडियन आइडल में नजर आ चुके हैं। साल 2022 में अफसाना ने सिंगर साज शर्मा के साथ शादी की।
- टीवी शो से की शुरुआत: अफसाना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रियलिटी शो वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 से एक प्रतियोगी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में राइजिंग स्टार सीजन 1 में भी हिस्सा लिया।
- मूसेवाला के साथ गाकर मिली पहचान: उन्हें बड़ी सफलता दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ साल 2019 में आए गाने धक्का से मिली।
- बॉलीवुड में भी कदम रखा: उन्होंने साल 2023 में फिल्म सुखी से बॉलीवुड में शुरुआत की। हाल ही में उन्होंने बड़ी फिल्मों जैसे स्काई फोर्स और धुरंधर के लिए भी गाने गाए हैं, जिसमें उनका गाना नाल नचणा और रंग दे लाल काफी चर्चा में हैं।
- बिग बॉस से बाहर की गई थीं: अफसाना खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आई थीं। शो में अपने उग्र स्वभाव और एक पैनिक अटैक के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद उन्हें शो के बीच से ही बाहर कर दिया गया था।
————–
ये खबर भी पढ़ें…
धुरंधर फेम लेडी सिंगर के VIDEO पर कंट्रोवर्सी, ‘भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ गाया; बब्बू मान बोले- लोग बिना मिजाज समझे शुरू हो जाते हैं

धुरंधर फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान के करीब 7 साल पुराने एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने इस वीडियो को लेकर अपने कॉन्सर्ट में टिप्पणी की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
