Headlines

खंती में गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत:बदायूं में बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, रिश्तेदार के दसवां संस्कार में जा रहे थे




बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक बच्चा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले थे और रिश्तेदार के दसवां संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। हादसा चितरी गांव के पास रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के खिरिया रतन गांव निवासी वीरेंद्र (55) अपने चचेरे भाई हीरालाल (60) के साथ जमालपुर बक्सेना गांव जा रहे थे। दोनों वीरेंद्र की बेटी सुमन के दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। चितरी गांव के पास अचानक बाइक के सामने एक बच्चा आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक फिसलकर खंती में जा गिरी। अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों ने दम तोड़ा हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हीरालाल को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। खेती करके परिवार चलाते थे दोनों भाई दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र के तीन बेटे हैं और सभी की शादी हो चुकी है। हीरालाल के भी दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों भाई खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, हीरालाल के एक बेटे रामसागर की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुरू की जांच हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बाइक के सामने बच्चे के आने के बाद नियंत्रण बिगड़ने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच शुरू कर दी है। दोनों चचेरे भाइयों की मौत से उनके गांव में भी शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *