Headlines

रेवाड़ी में गाय चोरी केस में 5 लोगों पर FIR:एक पर गो तस्करी के 56 से ज्यादा केस; पुलिस को चकमा देकर फरार




गरे-तस्करी से जुड़े मामलों में पहले भी पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी का सामना कर चुका नूंह के पल्ला निवासी राहुल एक बार फिर सुर्खियों में है। 25 से अधिक मामलों में शामिल राहुल को अब डवाना गांव से प्लाट में बंधी गाय खोलकर पिकअप में ले जाने के मामले में नामजद किया गया है। राहुल इससे पहले आकेड़ा में पुलिस को चकमा देकर फरार होने, गोकशी के मामलों में वांछित रहने और पुराने मामले में रेवाड़ी कोर्ट के बाहर गौरक्षा दल के सदस्यों द्वारा पकड़े जाने को लेकर भी चर्चा में रहा है। ताजा मामले में कसौला थाना पुलिस ने राहुल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 17 सितंबर की रात पांच लोग डवाना निवासी प्रेम सिंह के प्लाट में पहुंचे और खूंटे से बंधी गाय को खोलकर महेंद्र पिकअप में डालकर ले गए। प्रेमसिंह ने डायल-112 पर सूचना देने के साथ गौ रक्षक हेमंत को जानकारी दी और बाइक से पिकअप का पीछा शुरू किया। गाय के मालिक को मारने की कोशिश शिकायत के अनुसार, पीछा करने के दौरान बिना नंबर की आई-20 कार से प्रेम सिंह को टक्कर मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद वह वापस घर लौट आया और परिचित भागीरथ सिंह के साथ वाहन से पिकअप की तलाश शुरू की। दो गाय रास्ते में फेंकने का आरोप गौ रक्षा दल के सदस्यों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद उन्होंने भी पिकअप की तलाश शुरू कर दी थी। करीब तीन बजे कुछ लोग कोनसीवास गांव में गाय उठाते दिखाई दिए। उनका पीछा करने पर आरोपी पदियावास की तरफ भागने लगे। आरोप है कि शहबाजपुर खालसा के पास आरोपियों ने चलती पिकअप से दो गायें नीचे फेंक दीं, जबकि एक गाय पिकअप में रह गई। इसके बाद आरोपी अमनगनी सोसाइटी के पास पिकअप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने प्रेमसिंह को फोन कर पिकअप बरामद होने की जानकारी दी। पुलिस को चकमा देकर राहुल फरार राहुल की पुरानी हिस्ट्री भी इस मामले को चर्चा में ला रही है। 19 सितंबर 2025 को गांव आकेड़ा के पास गोकशी के लिए ले जाई जा रही गायों की बरामदगी के दौरान राहुल एक वाहन में मौजूद था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। राहुल के खिलाफ रोहड़ाई थाना क्षेत्र में गोकशी का मामला दर्ज है। राजस्थान के भिवाड़ी में भी गोकशी और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में उसके फरार रहने की जानकारी पुलिस ने दी थी। पुराने मामले में कोर्ट के बाहर पकड़ा गया था राहुल के खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले में रेवाड़ी कोर्ट में उसकी पेशी थी। उसके कोर्ट पहुंचने की जानकारी गौरक्षा दल के सदस्यों और धारूहेड़ा की नंदू गौशाला के प्रधान रोहित को मिली थी। पेशी के बाद जैसे ही राहुल कोर्ट परिसर से बाहर निकला, गौरक्षा दल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 18 सितंबर को बाईपास पर भी हुआ था गोरक्षकों से सामना राहुल से जुड़ी एक अन्य पुरानी घटना में 18 सितंबर को उसके साथियों के साथ ढालियावास की ओर से रेवाड़ी शहर आने की जानकारी सामने आई थी। बाईपास पर टोयोटा शोरूम के समीप गोरक्षा दल की टीम से उसका सामना हुआ था। इस दौरान टकराव की स्थिति बनी, लेकिन राहुल और उसके साथी मौके से निकलने में कामयाब हो गए थे। 56 से ज्यादा केसों में नाम दर्ज पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में 56 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गोकशी, गौ-तस्करी और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। इनमें हरियाणा में करीब 25 व रेवाड़ी जिला में करीब आधा मामले दर्ज है। ताजा डवाना मामले में राहुल के अलावा काला व अरसद निवासी पंचगांव तावडू, अकबर निवासी रहना तथा मुबारिक निवासी महोन रोजका मेव को नामजद किया गया है। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वर्तमान मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *