Headlines

3,800 से ज्यादा परिवारों में कराया गणेश गायत्री यज्ञ:बुरहानपुर में 5,000 देवकन्याओं और 2,500 बाल पुरोहितों ने 10 जोन में पूरा किया अभियान




अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तहत रविवार को बुरहानपुर में ‘श्री गणेश गायत्री यज्ञ’ अभियान हुआ। इस अभियान का लक्ष्य 2,400 घरों में यज्ञ कराना था, लेकिन देवकन्याओं ने रिकॉर्ड 3,800 से ज्यादा परिवारों के घरों में पहुंचकर यज्ञ पूरा कराया।
शहर की गलियों में पीले कपड़े पहने देवकन्याओं का जोरदार स्वागत किया गया। कर्मकांड के जानकार इन देवकन्याओं ने विधि-विधान से यज्ञ कराकर पूर्णाहुति कराई, जिससे पूरा शहर गायत्रीमय हो गया।
यज्ञ में शामिल हर परिवार को पूजन किट दी गई। इस किट में देव स्थापना सामग्री, मां गायत्री का चित्र, कैलेंडर, हवन सामग्री, पवित्र लकड़ियां और उपले शामिल थे।
इस बड़े आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए शहर को 10 जोन में बांटा गया था। हर जोन में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से काम पूरा किया गया।
यह अनुष्ठान 5,000 देवकन्याओं और 2,500 बाल पुरोहितों के सहयोग से हुआ। व्यवस्था में बृजेश पटेल, दीपक कापड़िया, धर्मेंद्र पटेल, राजेंद्र शाह, मनोज तिवारी, मेघराज महाजन, जय चौधरी, राजेश पटेल, सुरेश चौधरी, पूर्णिमा पवार, दिनेश सुगंधी, विजय पेशवानी, संजय राठौड़, धर्मेंद्र चौधरी, अरुण महाजन और करण प्रजापति समेत कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *