![]()
बठिंडा में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बठिंडा पहुंचे। उन्होंने तलवंडी साबो से शुरू होने वाली नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए। उससे पहले केंद्रीय मंत्री चौहान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होने तलवंडी साबो में आयोजित नशा मुक्त पंजाब यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि “यह कर्म और भक्ति की पावन भूमि है, यह वीरों और सूरमाओं की धरती है। पांच पवित्र तख्तों में से एक, गुरु की काशी ‘तख्त श्री दमदमा साहब’ के चरणों में मैं बारंबार प्रणाम करता हूं। यहां की हवा में गुरबाणी की मिठास है और मिट्टी में शहादत की महक। तख्त श्री दमदमा साहब की पवित्र धरती से पंजाब में फैलते नशे के कारोबार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए यह भावनात्मक और कड़ा संदेश दिया गया। ‘मेरी आत्मा रो रही है, माताओं की गोद सूनी हो रही है’
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने भावुक होते हुए कहा गया, “मैं पहली बार इस पवित्र स्थान पर आया हूं, लेकिन पंजाब में नशे के कारण माताओं की गोद सूनी होते देख मेरी आत्मा रो रही है। आज समय आ गया है कि हम गुरु साहिबान के बताए मार्ग पर चलें, सेवा भाव अपनाएं और सच के हक में खड़े हों। पंजाब के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि अब नशे के सौदागरों के खिलाफ एकजुट होने का समय आ गया है। “नशे के खिलाफ जन-समर्थन का ऐसा तूफान उठेगा कि नशे का कारोबार करने वाले देखते रह जाएंगे।
सरहिंद के शहीदों को याद कर गूंजे जयकारे
दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत और धर्म-ईमान के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए सिंहों की गर्जना का आह्वान किया गया। कहा गया कि इतिहास गवाह है, जब धर्म और सत्य की रक्षा के लिए मासूम सिंहों ने भी अपनी शहादत दे दी थी। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि अगर आपने नशे के खिलाफ झंडा उठाया है, तो अब कदम पीछे मत खींचना। सरकार चाहे जितनी रोक लगाने की कोशिश करे, हम झुकेंगे नहीं। हमें ‘नशा मुक्त पंजाब’ का संकल्प लेना ही होगा।” अंत में पूरे पांडाल में जयकारे गूंज उठे:
शिवराज चौहान ने जयकारे लगाते हुए कहा कि “हमारे देश की जय हो! पिता दशमेश की जय हो! हमारे पंथ की जय हो! श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की जय हो!”
उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब पंजाब की जवानी को नशे में डूबने नहीं दिया जाएगा और सत्ता या नशा माफिया के आगे झुकने की बजाय पंजाब की जवानी और विरासत की रक्षा की जाएगी।
Source link
तलवंडी साबो में नशे पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान:यह वीरों और ज्ञान की भूमि, यहां से नशे के खिलाफ उठेगा जनसैलाब :
