Headlines

पलवल में गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार:यूपी से नूंह ले जा रहा था; पुलिस को देख भागने की कोशिश, घायल




पलवल के उटावड़ थाना क्षेत्र में होडल CIA टीम ने 13 गोवंश से भरा एक कैंटर जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक गो तस्कर को भी पकड़ा है। आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गया। उटावड़ थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। CIA प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम एएसआई सिराजुद्दीन के साथ उटावड़ चौक पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि यूपी नंबर के एक कैंटर में गोवंश भरकर गोकशी के लिए उटावड़ से सिकरावा होते हुए नूंह जिले की ओर ले जाया जा रहा है। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की सूचना मिलने पर CIA टीम ने उटावड़-सिकरावा रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान जब संदिग्ध कैंटर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। ड्राइवर नाके से थोड़ा पहले ही कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर भागने लगा। भागते हुए गिरा, पैर में लगी चोट पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। इससे उसके दाहिने पैर में चोट लग गई और वह खड़ा नहीं हो पाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम देवरिया (यूपी) निवासी अशरफ बताया। कैंटर की तलाशी लेने पर तिरपाल के नीचे 13 जिंदा गोवंश मिले। गौ-संवर्धन एक्ट में केस दर्ज घायल आरोपी को इलाज के लिए पुलिस की निगरानी में हथीन के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उटावड़ थाना पुलिस ने अशरफ के खिलाफ हरियाणा गौ-वंश संरक्षण एवं गौ-संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *