![]()
लुधियाना स्थित फतेहगढ़ मोहल्ले में एक धागा (कढ़ाई) फैक्ट्री में 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। परिवार के एक सदस्य ने सजिश की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लोगों के बयान दर्ज किया। केशव एम्ब्रॉयडरी नामक इस फैक्ट्री के मालिक रमेश कुमार के अनुसार अमित ने नाइट शिफ्ट के दौरान पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब फैक्ट्री खोली गई, तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। वहीं, मृतक के मामा मदन चौधरी ने इस घटना में साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक दिन पहले ही मां के खाते में भेजे थे पैसे फैक्ट्री मालिक रमेश कुमार ने बताया कि अमित उनके पास पिछले 4-5 दिनों से ही काम कर रहा था। हालांकि वह उनका पुराना जानकार था और पहले किसी अन्य फैक्ट्री में काम करता था। एक दिन पहले ही अमित ने उनसे पैसे लिए थे और अपनी मां के बैंक खाते में डलवाए थे। अमित ने कहा था कि वह सोमवार या मंगलवार तक कोई कमरा किराए पर ले लेगा। मौत के समय चल रही थी वीडियो कॉल, मौके पर मिले दो नंबर फैक्ट्री मालिक के मुताबिक जब सुबह उन्होंने शव को लटकते देखा तो अमित के मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। इसके अलावा, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन वहां दो फोन नंबर जरूर लिखे हुए थे, जो किसके हैं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने अमित का फोन भी अपने हवाले ले लिया है। 10 साल से लुधियाना में रह रहा था अमित, परिवार में हैं मां और 3 बहनें मृतक के मामा मदन चौधरी ने बताया कि अमित पिछले 10 से ज्यादा सालों से लुधियाना में रहकर काम कर रहा था। उन्हें इस घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। उन्होंने बताया कि अमित के परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं जो बिहार में रहती हैं। मामा मदन चौधरी ने कहा कि अमित बिल्कुल ठीक था और उन्हें यह आत्महत्या नहीं बल्कि कोई साजिश लग रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Source link
लुधियाना में फैक्ट्री वर्कर ने फंदा लगाकर दी जान:मौत के समय मोबाइल पर चल रही थी वीडियो रिकॉर्डिंग; मामा को साजिश का शक
