![]()
कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 49 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पार्षद कौशल किशोर शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी को समर्थन देने की बात कही। BJP के 100 वार्डों में अब 58 पार्षद हुए निर्दलीय कौशल किशोर के पार्टी में शामिल होने से संख्या बढ़ी। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़े थे कौशल किशोर शर्मा को भाजपा से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने वार्ड 49 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरमेन्द्र सिंह हाड़ा को हराया। चुनाव प्रचार के दौरान कौशल किशोर के स्कूल में नगर निगम की टीम फायर सेफ्टी जांच के लिए पहुंची थी। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर होने की बात सामने आई थी। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कौशल किशोर चुनाव जीतने के बाद भाजपा के समर्थन में आए हैं और आज पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। कौशल किशोर ने कहा कि वे भटक गए थे, लेकिन भाजपा ही उनका मूल परिवार है। कई लोगों ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्होंने कहीं और जाने के बजाय भाजपा में लौटने का निर्णय लिया। कौशल किशोर ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर उनका दिल हल्का हो गया है। वे काफी समय से एक बोझ लेकर चल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे और आगे एक साथ रहेंगे।
Source link
निर्दलीय पार्षद कौशल किशोर ने BJP जॉइन की:मेयर प्रत्याशी अनुसुईया को दिया समर्थन; कोटा के 100 वार्डों में अब 58 पार्षद भाजपा के
