![]()
कपूरथला के गांव खानोवाल में गुर्जर डेरे के पास फायरिंग हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल रहमत अली को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी डी हरिंदर सिंह और डीएसपी शीतल सिंह की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक खाली खोल भी मिला है। घायल रहमत अली की पत्नी के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। बाइक सवारों ने पिस्तौल निकालकर कर दी फायरिंग रहमत अली की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय दो बाइक सवार उनके डेरे के पास पेशाब कर रहे थे। रहमत अली ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिसके बाद उनकी बहस हो गई। इसी दौरान बाइक सवारों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे उनके पति घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डीएसपी ने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में तीन फायर होने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Source link
कपूरथला में गुर्जर डेरे के पास फायरिंग, एक व्यक्ति घायल:3 फायर हुए, एक खोल मिला; पत्नी के बयान पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
