![]()
गणेशोत्सव और आगमक झांकी कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पश्चिम क्षेत्र के 9 थाना क्षेत्रों में सप्ताहभर चले विशेष अभियान में 181 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसमें चाकूबाज, नशे के कारोबारी, अवैध शराब बेचने वाले, फरार वारंटी और निगरानी बदमाश शामिल हैं। 13 चाकूबाजों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने 13 चाकूबाजों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर चाकू जब्त किए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के 4 मामलों में 210 नशीली टेबलेट्स, 77 नशीले सिरप और 15.500 किलो गांजा बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के 18 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 51.16 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। 104 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पुलिस ने पुराने मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ भी की। अभियान के दौरान 7 स्थायी वारंट और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 104 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने 57 गुंडा-बदमाशों और 39 निगरानी बदमाशों की भी चेकिंग की। गांजा–नशीली गोलियां बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई थाना स्तर पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने 110 नशीली टेबलेट्स, मुजगहन पुलिस ने 15.500 किलो गांजा, आजाद चौक पुलिस ने 100 नशीली टेबलेट्स और सरस्वती नगर पुलिस ने 77 नशीले सिरप जब्त किए। टिकरापारा, डीडी नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती और कबीर नगर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी शराब, चाकू और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त की मॉनीटरिंग में एक्शन पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, गणेशोत्सव और झांकी के दौरान संवेदनशील इलाकों, झांकी स्थलों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। चाकूबाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
Source link
गणेशोत्सव पर रायपुर पुलिस सख्त…VIDEO:पश्चिम जोन के अफसरों ने 181 अपराधियों पर लिया एक्शन, चाकूबाज-बदमाश और वारंटियों को भेजा जेल
