Headlines

रिफाइनरी के टैंकरों से तेल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:हिसार में 901 लीटर डीजल-पेट्रोल और केमिकल बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू




हिसार में रिफाइनरी के तेल टैंकरों से डीजल-पेट्रोल चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 901 लीटर डीजल, पेट्रोल और केमिकल बरामद किया है। यह कार्रवाई बरवाला थाना पुलिस और सुरक्षा शाखा की टीम ने की। इंडियन ऑयल रिफाइनरी का मुख्य गेट गांव बयाना खेड़ा में है। यहां से तेल टैंकरों के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई होती है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद-बरवाला मार्ग पर गांव बधावड़ स्थित अंकुर ढाबे पर इन टैंकरों से अवैध रूप से तेल निकाला जा रहा है। 901 लीटर डीजल, पेट्रोल और केमिकल जब्त सूचना के आधार पर बरवाला थाना टीम और सुरक्षा शाखा ने मिलकर ढाबे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अरुण को पकड़ा। मौके से टैंकरों से निकाला गया करीब 901 लीटर डीजल, पेट्रोल और केमिकल जब्त किया गया। सूचना में करीब 40 टैंकरों से तेल निकालने की बात सामने आई थी। नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस अब आरोपी अरुण को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ के दौरान टैंकर चालकों समेत इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि तेल टैंकरों से चोरी या अवैध निकासी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *