![]()
बठिंडा की रामां मंडी के पीरखाना रोड पर अवैध तरीके से चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान केंद्र में करीब 25 लोग मौजूद मिले। ये सभी नशा छोड़ने के लिए केंद्र में दाखिल हुए थे।शिकायत मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर बठिंडा के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर और रामां पुलिस की संयुक्त टीम ने केंद्र की जांच की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र को सील कर दिया। 25 लोगों को सरकारी नशा मुक्ति केंद्र भेजा छापेमारी के दौरान केंद्र में भर्ती करीब 25 लोगों को वहां से बाहर निकालकर फिलहाल बठिंडा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है। वहां उनके उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जांच की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों की टीम ने केंद्र के संचालन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पीरखाना रोड पर संचालित इस केंद्र को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद DC बठिंडा के निर्देश पर विभिन्न विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
जांच में केंद्र के संचालन के लिए जरूरी अनुमति और दस्तावेज मौजूद थे या नहीं, इस संबंध में विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज पीरखाना रोड पर नशा मुक्ति केंद्र पर हुई कार्रवाई के बाद इलाके में ऐसे केंद्रों के संचालन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि केंद्र किन नियमों के तहत संचालित किया जा रहा था और वहां भर्ती लोगों के उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं और अनुमति मौजूद थीं या नहीं। अधिकारियों की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और केंद्र के संचालन से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
बठिंडा में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर रेड:DC के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 25 लोग छुड़ाए; सेंटर सील
