Headlines

भाठागांव के सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम का किया घेराव:सब्जी बाजार में एक ही परिवार के कई सदस्यों को दुकान आवंटित करने का आरोप




भाठागांव के नए सब्जी बाजार में दुकान आवंटन को लेकर विवाद सामने आया है। सब्जी व्यापारियों ने दुकान आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर निगम के व्हाइट हाउस का घेराव किया। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूर्व आवंटन निरस्त कर पारदर्शी तरीके से दोबारा दुकान आवंटित करने की मांग की। व्यापारियों ने निगम आयुक्त को दिए आवेदन में बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक-61 के भाठागांव में नए सब्जी बाजार के दुकान/स्थान आवंटन को लेकर स्थानीय सब्जी व्यापारियों और वार्डवासियों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि आवंटन प्रक्रिया में अपेक्षित पारदर्शिता नहीं बरती गई और वर्षों से सब्जी का कारोबार कर रहे स्थानीय वास्तविक व्यापारियों को प्राथमिकता नहीं मिली। एक परिवार के कई लोगों को जगह देने का आरोप व्यापारियों ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक ही परिवार के तीन-तीन अथवा चार-चार सदस्यों को स्थान आवंटित किए जाने की बात सामने आई है, जबकि कई पुराने और वास्तविक स्थानीय व्यापारियों को जगह नहीं मिली। इसके अलावा वार्ड से बाहर के लोगों को भी स्थान दिए जाने की शिकायत की गई है। दुकानों के आकार में भी अंतर का आरोप व्यापारियों ने बाजार में आवंटित जगहों के आकार में समानता नहीं होने की बात कही है। शिकायत के मुताबिक कुछ स्थान करीब 8 फीट, कुछ 6 फीट और कुछ 4 फीट के बताए जा रहे हैं। व्यापारियों ने सभी पात्र दुकानदारों को समान और निर्धारित माप का स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। दस्तावेजों की जांच की मांग आवेदन में कुछ आवंटन संबंधी दस्तावेजों में व्हाइटनर लगाए जाने की शिकायत भी की गई है। व्यापारियों ने मूल दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। व्यापारियों ने निगम आयुक्त से आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, पूर्व आवंटन निरस्त करने और पारदर्शी तरीके से दोबारा आवंटन कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *