![]()
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम एक अधेड़ घर से कुल्हाड़ी लेकर निकला और कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ता पहले ही वार में गिरा और फिर नहीं उठ सका। घटना का वीडियो सामने आया है। आरोपी के पड़ोसी ने मामले की शिकायत हजीरा थाने में की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमला करते ही दूसरा कुत्ता भागा शिकायतकर्ता नरेंद्र अहिरवार के मुताबिक आरोपी होमी जाटव ने कुत्ते पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। पहले ही वार में कुत्ता जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे कुत्ते पर भी हमला करने की कोशिश की। अहिरवार ने बताया कि घटना शाम करीब सवा पांच बजे की है। वह घर के बाहर बैठे थे और परिवार की महिलाएं व बच्चे भी आसपास मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और घर के आसपास घूम रहे कुत्तों पर हमला करने लगा। कॉलोनी के लोग इन कुत्तों को खाना खिलाते हैं। महिला घर के अंदर भागकर बची आरोप है कि हमले के दौरान नरेंद्र के छोटे भाई की पत्नी भी चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। उन्होंने किसी तरह घर के अंदर जाकर खुद को बचाया। नरेंद्र ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वह विवाद करने लगा। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद हजीरा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि आरोपी आए दिन विवाद करता है और हथियार लेकर लोगों को डराता है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Source link
ग्वालियर में कुत्ते पर कुल्हाड़ी से हमला…पहले वार में ढेर:वीडियो सामने आया, रोकने पर विवाद; महिला बाल-बाल बची, पुलिस जांच में जुटी
