Headlines

Dhamtari Bear Attack | CCTV Footage Viral in Leelar Village


CCTV में कैद हुई तस्वीर, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में डर

धमतरी जिले में एक बार फिर जंगली भालू के गांव की बस्ती में पहुंचने का मामला सामने आया है। लीलर गांव की बस्ती में 18 सितंबर की रात एक भालू नजर आया, जिसकी तस्वीर पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में डर क

.

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि भालू धीरे-धीरे बस्ती की ओर बढ़ रहा था। आसपास बैठे कुत्तों ने उसे देखकर भौंकना शुरू कर दिया। भालू जैसे ही उनकी ओर बढ़ा, कुत्ते डरकर वहां से भाग गए। भालू कुछ देर बस्ती में घूमता दिखाई दिया। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी बस्ती में पहुंच चुके हैं जंगली जानवर

धमतरी में पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों के जंगल से निकलकर गांव और बस्तियों की ओर आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले इसी गांव की बस्ती के पास सड़क किनारे एक तेंदुआ घात लगाकर बैठा दिखाई दिया था। राहगीरों ने उसका वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसके बाद हाथी और भालू भी कुछ घंटों के अंतर पर एक ही सड़क से गुजरते दिखाई दिए थे। अब लीलर गांव में एक बार फिर भालू की मौजूदगी सामने आई है।

वन विभाग कर रहा ग्रामीणों को अलर्ट

वन विभाग लगातार प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सावधान रहने की सलाह दे रहा है। विभाग की ओर से मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों को खासतौर पर शाम होते ही बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने, जंगल की ओर नहीं जाने और जंगली जानवर दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

भालू का CCTV वीडियो सामने आने के बाद लीलर और आसपास के गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *