![]()
धौलपुर जिले में पंचायत चुनावों के लिए लॉटरी बुधवार को निकाली जाएगी। इसके जरिए 29 जिला परिषद सदस्यों, 6 पंचायत समिति प्रधान और 138 पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण तय होगा। इस लॉटरी के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने की संभावना है। इससे पहले जिला प्रमुख पद के लिए लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जा चुकी है। धौलपुर में यह पद अनारक्षित महिला के लिए तय किया गया है। धौलपुर जिला परिषद के 29 वार्डों में सरमथुरा के लिए तीन, राजाखेड़ा के लिए पांच, बाड़ी के लिए 6, सैंपऊ के लिए 6, धौलपुर के लिए पांच और बसेड़ी के लिए चार वार्डों की लॉटरी आज निकाली जाएगी। धौलपुर जिले की 6 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए एक वार्ड ओबीसी, एक वार्ड अनुसूचित जाति और चार वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें से तीन वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी 24 सितंबर को निकाली जाएगी। इस बार लॉटरी में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
Source link
धौलपुर में प्रधान, जिला परिषद सदस्यों की आरक्षण लॉटरी आज:29 जिला परिषद, 6 प्रधान और 138 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण होगा तय
