- Hindi News
- Sports
- France Vs Spain FIFA World Cup Semifinal | Mbappe Golden Boot Race Dallas
डलास7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फ्रांस और स्पेन के बीच फुटबॉल वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल डलास स्टेडियम में खेला जा रहा है। 23वें मिनट में पेनल्टी पर ओयरजबल ने गोल दागकर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिला दी है।
मिकेल ओयारजबाल ने गेंद को राइट में टॉप कॉर्नर पर जोरदार शॉट लगाया। फ्रांस के गोलकीपर माइक मैग्नन ने सही दिशा में डाइव लगाई, लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच सके।
फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 8 गोल कर चुके हैं। वहीं स्पेनिश स्टार लामिन यमाल सिर्फ 1 गोल कर सके हैं।

फ्रांस ने सभी मैच जीते
फ्रांस ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1, इराक को 3-0 और नॉर्वे को 4-1 से हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में टीम ने स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को 1-0 से और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया।

अगर फ्रांस जीता तो…
अगर फ्रांस यह मैच जीतता है, तो वह लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचेगा। इससे पहले उसने 2018 का वर्ल्ड कप जीता था। 2022 में अर्जेंटीना से फाइनल में हार मिली थी।

स्पेन टूर्नामेंट में अजेय
स्पेन टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारा है। टीम ने 6 मैचों में 5 जीत और एक ड्रॉ खेला। ग्रुप स्टेज में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया। काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 से जीता। फिर राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल को 1-0 और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया।

अगर स्पेन जीता तो…
स्पेन 2010 में खिताब जीतने के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगा। उन्होंने 2010 में नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11:
फ्रांस: माइक मैग्नन, लुकास डिग्ने, दायोत उपामेकानो, जूल्स कौंडे, विलियम सलीबा, ऑरेलियन चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, उस्मान डेम्बेले (कप्तान), किलियन एम्बापे, माइकल ओलीसे, ब्रैडली बारकोला।
स्पेन: उनाई सिमोन, पेड्रो पोरो, अयमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फैबियन रुइज, एलेक्स बेना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यमाल, मिकेल ओयारजाबाल।

