Headlines

गेवरा खदान में तेज बारिश से रेस्ट सेल्टर बहा:खदान की खाई में गिरा; हादसे के वक्त कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था; वीडियो वायरल




कोरबा जिले की गेवरा कोयला खदान में सोमवार को तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश में माइनिंग स्टाफ के लिए बना रेस्ट सेल्टर बहकर खदान की खाई में जा गिरा। अच्छी बात यह रही कि हादसे के समय सेल्टर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह घटना गेवरा खदान के गणेश सर्कल के पास हुई। सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण खदान में ऊपर से नीचे की ओर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। इसी बहाव की चपेट में आकर कर्मचारियों का टिन शेड वाला रेस्ट सेल्टर अपनी जगह से उखड़ गया और खदान की गहराई में जा गिरा। पानी के साथ पूरा स्ट्रक्चर बह गया इस रेस्ट सेल्टर का उपयोग खदान में काम करने वाले शिफ्टिंग इंचार्ज, माइनिंग सरदार और ओवरमैन धूप और बारिश से बचने के लिए करते थे। खदान के अंदर काम के दौरान यह उनके आराम करने की जगह होती थी। जिस जगह पर यह सेल्टर बना था, वहां पानी निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। इसी वजह से पानी के साथ पूरा स्ट्रक्चर बह गया। इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज पानी के बहाव में पूरा सेल्टर बहता हुआ खाई में गिर रहा है। खदान जैसी जगह पर अस्थायी और कमजोर स्ट्रक्चर बनाकर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर हादसे के वक्त अंदर कोई कर्मचारी होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *