Headlines

बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर:नारनौल में ग्राहकों के पास पहुंच रहे मैसेज, 25 सितंबर तक जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की सलाह




हरियाणा में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर ग्राहकों को बैंकों की ओर से मैसेज भेजे जा रहे हैं। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रखने का निर्णय लिया गया है। ग्राहकों को आ रहे संदेश पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों की ओर से ग्राहकों को भेजे जा रहे संदेशों में जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा करने की सलाह दी गई है। पीएनबी की ओर से ग्राहक को बताया गया है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। 25 तक काम करने की सलाह बैंक ने असुविधा से बचने के लिए अन्य बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक शाखा में पूरा करने की सलाह दी है। बैंक कर्मचारी पांच दिन बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। यूनियनों का कहना है कि पांच दिन बैंकिंग सप्ताह को लेकर पहले समझौता हुआ था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। सरकार कर रही वादा खिलाफी कैनरा बैंक आफिसर एसोसिएशन के जिला प्रधान हेमंत कुमार ने कहा कि मार्च 2024 में पांच दिन बैंकिंग सप्ताह को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हुई, इसलिए कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उद्देश्य ग्राहकों को परेशान करना नहीं है। हड़ताल के कारण ग्राहकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए बैंक पहले से सूचना दे रहे हैं, ताकि जरूरी काम समय रहते पूरे किए जा सकें। अभी नहीं बनी सहमति बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर की हड़ताल पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों से हड़ताल टालने की अपील भी की गई है, लेकिन यूनियनों की पांच दिन बैंकिंग सप्ताह की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *