Headlines

सतना में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:धमकी देने का भी आरोप, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा




सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मां और मौसी के साथ थाने पहुंची थी नाबालिग पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को नाबालिग अपनी मां और मौसी के साथ कोलगवां थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह बगीचे की ओर गई थी। इसी दौरान ग्राम करसरा निवासी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल (29) पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, मुंह दबाया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना पुलिस के अनुसार, घटना के बाद नाबालिग घर पहुंची और अपनी मां व मौसी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोलगवां थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *