Headlines

मोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या:डाक कांवरियों की सेवा करने गया था, आरोपी की पहचान हुई; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी




मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में डाक कांवरियों की सेवा करने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 45 निवासी विजय सहनी के बेटे राजन कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परीक्षा देने 10 दिन पहले मोतिहारी आया था राजन जानकारी के अनुसार, राजन कुमार के पिता विजय सहनी अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। राजन करीब 10 दिन पहले परीक्षा देने के लिए मोतिहारी आया था। पिछली रात वह छतौनी थाना क्षेत्र में रहमान हॉस्पिटल के पास डाक बम कांवरियों की सेवा करने गया था। बहाने से अपने साथ ले गए, फिर चाकू से हमला बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग किसी बहाने राजन को अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू लगने से राजन गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक राजन की मौत हो चुकी थी। दिल्ली में मजदूरी करता है परिवार, बेटे की मौत से मातम घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। राजन के परिवार के लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं। करीब 10 दिन पहले परीक्षा देने के लिए मोतिहारी आए राजन के साथ यह घटना हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बोले- आरोपी की पहचान हुई, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि रहमान हॉस्पिटल के पास राजन नामक युवक को चाकू मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चाकू मारने वाले की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *