![]()
फरीदकोट जिले में सादिक मार्केट कमेटी की नवनियुक्त चेयरपर्सन नीतू कपूर सिंगला ने वीरवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की मौजूदगी में कार्यभार संभाल लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नवनियुक्त चेयरपर्सन नीतू कपूर सिंगला को बधाई दी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह सुक्खी और पंजाब एग्रो के चेयरमैन शमिंदर सिंह खिंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, जैतो से विधायक अमोलक सिंह,आप के प्रांतीय मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू, जैतो के विधायक अमोलक सिंह तथा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। सरकार ले रही जनहितैषी फैसले उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले दिन से ही जनहित में कई फैसले लिए हैं और लोगों के हित में काम लगातार जारी है। पदभार संभालने के बाद नीतू कपूर सिंगला ने मुख्यमंत्री व पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत और वफादारी को सम्मान दिया है। अनाज मंडियों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के होंगे प्रयास उन्होंने भरोसा दिलाया कि मार्केट कमेटी से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के समाधान तथा अनाज मंडियों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन वीरपाल कौर, प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा, फरीदकोट मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमनदीप सिंह बाबा, एडवोकेट बीरइंदर सिंह संधवां, चेयरमैन धर्मजीत सिंह रामेआणा, पेडा के वाइस चेयरमैन सुखजीत सिंह ढिलवां भी हाजिर रहे।
Source link
फरीदकोट में चेयरपर्सन नीतू कपूर ने कार्यभार संभाला::सादिक मार्केट कमेटी की जिम्मेवारी; मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने करवाई ताजपोशी
