Headlines

वाटर टब में मिला 10 महीने के बच्चे का शव:सोनीपत में कुछ देर पहले मां दूध पिलाकर सोईं; नींद खुली तो बेटा गायब मिला




सोनीपत में 10 महीने के बच्चे का शव पानी के टब में मिला। कुछ देर पहले ही मां ने बच्चे को दूध पिलाया था। उसके बाद मां की आंख लग गई। कुछ देर में नींद खुली तो पास से बच्चा गायब मिला। पानी का टब कमरे में ही रखा हुआ था। परिवार इसे हादसा ही मान रहा है। प्रारंभिक अनुमान है कि बच्चे घुटनों के बल चलकर टब तक पहुंचा होगा। टब पकड़कर खड़े होने की कोशिश में मुंह के बल पानी में डूब गया। करीब एक घंटे बाद परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। जानिए, कैसे बच्चा टब तक पहुंचा और मौत हुई दूध पिलाकर सुलाया, मां भी बच्चों के पास सो गई सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा में किराए के मकान में रहने वाले अनिल (33) ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी ललिता, मां और बच्चे कमरे में थे। 10 महीने का बेटा समीर और उसके बड़े भाई का छोटा बेटा भी वहीं था। पत्नी ने समीर को दूध पिलाकर सुला दिया। बच्चे के सोने के बाद वह भी उसके पास सो गई। रोज पानी भरकर रखा जाता था टब अनिल के मुताबिक, घर में पानी इस्तेमाल करने के लिए कमरे से अटैच बाथरूम में टब भरकर रखा जाता था। बुधवार को भी पानी इस्तेमाल करने के लिए बाथरूम में करीब डेढ़ फुट गहरा टब भरकर रखा गया था। नींद से उठकर टब तक पहुंचा परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच समीर नींद से उठ गया। उस समय कमरे में मौजूद परिवार के लोग सो रहे थे। परिवार के मुताबिक टब करीब डेढ़ फुट गहरा था। उनका अनुमान है कि बच्चा टब के पास पहुंचकर झुकते समय उसमें गिर गया होगा। पानी में गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। करीब एक घंटे बाद नजर पड़ी, टब में मिला करीब 1 बजे ललिता की नींद खुली तो समीर दिखाई नहीं दिया। उसने पहले कमरे में बच्चे को तलाशा। बच्चा नहीं मिला तो उसने अपनी सास और जेठानी को उठाया। परिवार ने बाहर गेट के पास भी बच्चे को ढूंढा, लेकिन गेट बंद था। इसके बाद बाथरूम में जाकर देखा तो समीर पानी से भरे टब के अंदर पड़ा मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुंडली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद पिता ने कहा- पछतावा है कि कमरे में पानी से भरा टब रखा हुआ था। बच्चा अचानक नींद से उठा और किसी को उसके निकलने का पता नहीं चला। थोड़ी देर में हुआ यह हादसा परिवार के लिए जिंदगी भर का सदमा बन गया। 2020 में शादी, दो बेटों का पिता था अनिल अनिल ने बताया कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। उसका छोटा बेटा समीर सोनीपत के सिविल अस्पताल में ही पैदा हुआ था। परिवार में करीब चार साल का एक बड़ा बेटा भी है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों का परिवार, एक ही मकान में रहते अनिल के मुताबिक वह तीन भाई हैं। माता-पिता और तीनों भाइयों का परिवार एक ही किराए के मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। दोनों परिवारों के छोटे बच्चे आपस में खेलते थे और उनके बीच काफी लगाव था। अचानक हुए हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। स्टेशनरी कंपनी में काम करते हैं पिता अनिल ने बताया कि परिवार मूल रूप से बिहार के मदार गांव से है। परिवार पिछले कई साल से सोनीपत में रह रहा है और वो एक स्टेशनरी कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद बच्चे का दाह संस्कार कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *