Headlines

एमपी में कल से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा:CM डॉ. यादव ने तैयारियों का निरीक्षण किया; 7 शहरों में दौड़ेंगी 351 बसें




मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में कुल 351 बसें चलेंगी। इससे पहले गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॅरियर कॉलेज के सामने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बीएचईएल दशहरा मैदान, भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए मंच, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर परिवहन सचिव मनीष सिंह उपस्थित थे। पहले आमंत्रण में मंत्रियों के नाम नहीं, नाराजगी सामने आई
इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। नगर निगम ने ही आमंत्रण छपवाए। कार्ड में PWD मंत्री राकेश सिंह, मंत्री विश्वास सारंग और राज्य मंत्री कृष्णा गौर के नाम नहीं लिखे गए थे। इसे लेकर नाराजगी भी सामने आई थी। इसके बाद नगर निगम ने दूसरे आमंत्रण छपवाकर उनमें मंत्रियों के नाम लिखें। सभी बस सेवाएं एक विभाग के अंडर में
सुगम परिवहन सेवा में सभी बसें एक विभाग के अंडर में आ जाएगी। जैसे भोपाल में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के साथ पीएम बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। ऐसा ही इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत अन्य शहरों में भी है। इधर, बसों को एक ही रंग में पेंट करने या स्टीकर लगाने को लेकर भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इसे लेकर अफसरों का कहना है कि सुगम परिवहन सेवा में जितनी भी बस एजेंसियां हैं, अब वे एक विभाग के अंडर में होंगे। बसों को एकरूपता देने के लिए ऐसा किया गया है। यह काम संबंधित बस एजेंसी ने ही किया है। ईएमटीईवी/ईजीग्रीन मोबिलिटी की भी बसें चलेंगी एमपी में ईजी मायट्रिप की सहायक कंपनी ईएमटीईवी/ईजी ग्रीनमोबिलिटी भी अपनी बसें चलाएगी। कंपनी की 12 मीटर इलेक्ट्रिक सीटर बस में आधुनिक सार्वजनिक एवं लंबी दूरी के परिवहन की बदलती जरूरतें हैं। कंपनी के सीईओ मनोज सोनी ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक कोच दक्षता, विश्वसनीयता और यात्रियों के आराम को केंद्र में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका आधुनिक और भविष्यपरक वायुगतिकीय डिजाइन, आकर्षक एलईडी लाइटिंग, दमदार फ्रंट डिज़ाइन, सुडौल बॉडी लाइंस और समकालीन स्टाइलिंग इसे एक आधुनिक परिवहन वाहन का स्वरूप देते हैं। कोच के भीतर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रीमियम और एर्गोनॉमिक सीटिंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को व्यक्तिगत एयर वेंट, पर्याप्त बैठने की जगह और साफ-सुथरा एवं सुविधाजनक केबिन वातावरण मिलता है। वहीं, चालक के लिए नियंत्रण प्रणालियों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि संचालन अधिक सहज और सुविधाजनक हो। यात्रियों के आसान आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश व्यवस्था भी सुविधाजनक रखी गई है। कोच में एलएफपी बैटरी का उपयोग किया गया है। जिसकी कुल ऊर्जा क्षमता 423.9 किलोवॉट-घंटे है। ईबीएस और ईएससी आधारित ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ईसीएएस एयर सस्पेंशन और ईएचपीएस स्टीयरिंग सिस्टम जैसी तकनीकों को भी शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *