Headlines

शाहजहांपुर में ज्वैलरी दुकान में चोरी का प्रयास:नकाबपोश ने कैमरे-लाइटें तोड़ीं, वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी




शाहजहांपुर में 12 जुलाई की रात एक ज्वैलरी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। नकाबपोश बदमाश ने दुकान के शटर तोड़ने की कोशिश की, साथ ही सीसीटीवी कैमरे और लाइटों को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, वह चोरी करने में असफल रहा। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के जमुका दोराहा में हुई। सीसीटीवी फुटेज मंगलवार रात 12 बजे सामने आया है। पीड़ित दुकानदार अरुण कुमार के अनुसार, 12 जुलाई की रात एक नकाबपोश व्यक्ति ने उनकी दुकान के शटर तोड़ने का प्रयास किया। जब उसे लगा कि रोशनी ज़्यादा है, तो उसने लाइटें तोड़नी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने की कोशिश की। शटर तोड़ने के प्रयास में फर्श को भी नुकसान पहुँचाया गया। इससे पहले, 5 जुलाई की रात भी इसी दुकान के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा मिला था। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसको थाने लाकर पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति कोई राहगीर था जो हरिद्वार से लौट रहा था। रात होने के कारण वह खाली जगह पर लेट गया था। अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 जुलाई की घटना के बाद रोजा पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकान एकांत में है और दो बार ऐसी घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इस कारण उनका परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *