Headlines

India vs Panama Football Friendly


  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Panama Football Friendly | Ryan Williams Goal Bengaluru Match

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने पनामा के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच में बढ़त बना ली है। रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में हाफ टाइम हो गया है।

फीफा रैंकिंग में पनामा 46वें और भारत 136वें नंबर पर है। पनामा ने 2018 के बाद 2026 में दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। हालांकि टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पनामा की मौजूदा टीम में 2026 वर्ल्ड कप खेल चुके 14 खिलाड़ी हैं।

शुरुआत में पनामा का दबदबा

मैच के शुरुआती मिनटों में पनामा ने गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा और बाएं फ्लैंक से लगातार हमले किए। हालांकि भारत के डिफेंडर्स विक्रम प्रताप सिंह और अनवर अली ने ने बचाव किया।

11वें मिनट में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पनामा के क्रॉस पर नीचे झुककर गेंद को रोकते हुए खतरा टाला। कुछ मिनट बाद अनवर अली ने जैर मॉडलो की दौड़ को रोककर पनामा का एक और अटैक खत्म किया।

भारत ने 20 मिनट बाद बनाया दबाव

करीब 20 मिनट के बाद भारत ने पनामा के हाफ में ज्यादा समय बिताना शुरू किया। 22वें मिनट में आशिके कुरुनियन ने तेजी से आगे बढ़ते हुए विलियम्स को बॉक्स में गेंद पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन पनामा के डिफेंडर ने उसे रोक दिया।

26वें मिनट में विलियम्स ने बॉक्स के अंदर आशिके को गेंद दी। आशिके ने डिफेंडर को छकाकर शॉट लगाया, लेकिन गेंद साइड-नेटिंग में चली गई। इससे पहले 18वें मिनट में विलियम्स का लो शॉट भी पोस्ट के बेहद करीब से बाहर गया था। उन्होंने इसके बाद भारत के लिए पहला कॉर्नर भी हासिल किया।

मनवीर सिंह पनामा के खिलाफ अटैक करते हुए।

मनवीर सिंह पनामा के खिलाफ अटैक करते हुए।

विलियम्स ने मौका नहीं गंवाया

लगातार हमले कर रहे विलियम्स को 41वें मिनट में सफलता मिली। उन्होंने पनामा की डिफेंस को भेदते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया और भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी।

विलियम्स के लिए यह गोल खास मैदान पर आया है। उन्होंने बेंगलुरु FC के साथ भारतीय क्लब फुटबॉल में अपने करियर की शुरुआत की थी और कांतीरवा स्टेडियम उनके क्लब करियर का घरेलू मैदान रहा है। अब वह पहली बार इसी मैदान पर भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी में खेल रहे हैं। रयान ने मार्च 2026 में भारत के लिए डेब्यू किया था और यह उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय मैच है।

रयान गोल करने के बाद भारतीय टीम के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

रयान गोल करने के बाद भारतीय टीम के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

ब्राजील और उरुग्वे से भी होंगे मुकाबले

पनामा के के बाद अक्टूबर में टीम ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी। ब्राजील के खिलाफ मैच 3 अक्टूबर और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला 6 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाएगा।

तीन साल बाद कांतीरवा में लौटी सीनियर टीम

यह मुकाबला कांतीरवा स्टेडियम में भारतीय सीनियर टीम की वापसी भी है। भारत ने इसी मैदान पर 2023 में SAFF चैंपियनशिप जीती थी। पनामा के खिलाफ मैच पहले 26 सितंबर को होना था, लेकिन बेंगलुरु मैराथन की तैयारियों के चलते इसे एक दिन पहले 25 सितंबर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *